{"_id":"59c2b4e24f1c1b1d688b5bf0","slug":"both-governments-have-serious-share-of-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसंपत्तियों के बंटवारे को दोनों सरकारें गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसंपत्तियों के बंटवारे को दोनों सरकारें गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज में यूपी के सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक और सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों की सरकारें गंभीर हैं। पहाड़ के पानी से यूपी-बिहार तक होने वाली बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। इससे पहले यहां पहुंचने से पहले भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
बुधवार को यूपी के सिंचाई मंत्री और बिलासपुर विधायक औलख नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने पहुंचे। इससे पूर्व नगर के अमरिया चौराहे पर भाजपाइयों और सिख समाज के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सिंचाई मंत्री औलख ने कहा कि उत्तराखंड और यूपी के साथ ही केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। दोनों राज्य विकास में इतिहास रचेंगे। कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद यूपी से चल रहे परिसंपत्ति के विवादों को दोनों सरकारें निपटाने में लगी हैं। वहां लक्खा सिंह, सुखविंदर सिंह टुरना, दलवीर सिंह बल, गुरदीप सिंह चौहान, सुखदेव सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह काला आदि थे।
विज्ञापन