{"_id":"62d064f2c09ba55914646384","slug":"books-will-be-transferred-from-library-to-head-of-department-rudrapur-news-hld469110513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय से विभागाध्यक्ष को ट्रांसफर होंगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय से विभागाध्यक्ष को ट्रांसफर होंगी किताबें
विज्ञापन
डॉ. केके पांडेय, प्राचार्य, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में पिछले सेमेस्टर में एमएससी के जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित विषयों की किताबें उपलब्ध न हो पाने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें हुई थीं। विद्यार्थियों की इस समस्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अब इन विषयों की किताबों को पुस्तकालय से सीधे संबंधित विषयों के विभागाध्यक्षों को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है जहां से यह किताबें छात्र-छात्राओं को दी जाएंगी।
प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की करीब पांच साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने वर्ष 2021 से रुद्रपुर कॉलेज में एमएससी में तीन नए विषय शुरू किए थे लेकिन पहले सेमेस्टर में छात्र-छात्राओं को इन विषयों की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकीं थीं। इस कारण उन्होंने ऑनलाइन अथवा दूसरे माध्यमों से परीक्षा की तैयारी की।
उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन अब पुस्तकालय में उपलब्ध एमएससी की जंतु विज्ञान, वनस्पति व गणित विषयों की किताबों को विभागाध्यक्ष को ट्रांसफर कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके साथ ही कम पड़ने की स्थिति में नई किताबें खरीदी जाएंगी। सेमेस्टर के बाद विद्यार्थियों को किताबें कॉलेज को वापस करनी होंगी।