फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Body pressure after police fled the hospital district

पुलिस दबाव के बाद शव जिला अस्पताल छोड़ भागे

Sat, 30 Jan 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन

किच्छा स्थित श्री बांके बिहारी इस्पात फैक्ट्री में शेड गिरने से एक मजदूर की मौत और नौ के घायल होने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हर्ष गोयल निवासी नवभारत इंटरनेशनल फैक्ट्री रुद्रपुर, ठेकेदार जसवीर सिंह किच्छा, कर्मचारी अमित कुमार निवासी मुजफ्फरनगर और छोटे लाल पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक मजदूर अनेकपाल निवासी बदायूं के भाई ध्रुव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


उधर, जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कार्य और सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही बरतने, मजदूर के शव को 11 घंटे बाद देने, पुलिस को सूचना देर से देने और प्रशासन को धोखे में रखने की जांच के आदेश एसडीएम किच्छा को दिए हैं। वहीं एएलसी अनिल यादव ने कहा कि फैक्ट्री में श्रम कानून का पालन होता है या नहीं, अगर फैक्ट्री में श्रमिकों को श्रम कानून के दायरे से हटकर काम कराया जा रहा होगा तो जिला प्रशासन के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, परिजनों की तहरीर के 11 घंटे बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं मृतक के भाई ने फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा भाई की मौत के बाद उसे 5 घंटे बंधक बनाने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनचक्की फार्म के समीप श्री बांके बिहारी इस्पात फैक्ट्री का विशाल टीनशेड बृहस्पतिवार को 10 बजे भरभराकर गिर गया था। इस दौरान मौके पर ही एक श्रमिक 45 वर्षीय अनेेकपाल की मौत और नौ श्रमिक घायल हो गए थे। फैक्ट्री प्रबंधन ने श्रमिक की मौत को दबाने की कोशिश की। प्रबंधन 11 घंटे तक प्रशासन और मरे श्रमिक के परिजनों को गुमराह करता रहा। जब श्रमिक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी तो उसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया और किसी से मृतक के परिजनों को फोन करा दिया। मृतक के भाई प्रेम पाल ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई की मौत टीनशेड गिरते ही हो गई थी।


फैक्ट्री प्रबंधन ने मौत के बाद शव को अंदर छुपा दिया। साथ ही उसको भी कमरे में बैठाकर मोबाइल छीन लिया। उसने कहा कि प्रबंधक गुपचुप तरीके से उस पर समझौता करने का दबाव बनाने लगा। जब वह नहीं माना तो उसे 5 घंटे फैक्ट्री में बैठाए रखा। जब मृतक अनेक पाल के पुत्र चरन सिंह और उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी तो पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन पर दबाव बनाना शुरू किया। तब रात में फैक्ट्री प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से जिला अस्पताल शव भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed