फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bodies of two people including a woman found hanging from the fan in Bazpur

Uttarakhand: बाजपुर में पंखे से लटके मिले महिला समेत दो लोगों के शव, सुसाइड नोट बरामद, ससुरालियों पर लगे आरोप

Sat, 27 Jan 2024 07:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jan 2024 07:54 PM IST
सार

उत्तराखंड के बाजपुर में अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित दो लोगों ने सुसाइड कर लिया। घटना में महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Bodies of two people including a woman found hanging from the fan in Bazpur
फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित दो लोग पंखे में लटके मिले। घटना में महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के घर से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इधर, मृतका के मायके वालों ने कोतवाली में पहुंचकर ससुरालियों पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन


पहला मामला
शनिवार को मोहल्ला आलापुर निवासी कुलदीप सिंह पत्नी रीता (28) कमरे में अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली। परिजन रीता को अचेत अवस्था में उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई कैलाश चंद नगरकोटी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। जसपुर से पहुंचें मृतका के मायकों वालों ने मृतका के ससुरालियों पर आरोप लगाए है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Khatima Murder Case: चश्मदीद की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार, विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था की खोली पोल; उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरा मामला
शुक्रवार को नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी संजीव (28) बाजार से अपने घर आया। संजीव कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की से संजीव को पंखे में लटका देखा। जिस पर परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर संजीव को बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्ताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक संजीव की पत्नी की कुछ साल साल पहले मृत्यु हो गई थी। तब से संजीव नशे का आदि हो गया था। उसके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed