फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Bhuvan Kapri blames police negligence for eyewitness death in Khatima Murder Case

Khatima Murder Case: चश्मदीद की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार, विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था की खोली पोल; उठाए सवाल

Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

खटीमा में सेवादार नन्हे की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में विधायक भुवन कापड़ी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने नन्हे की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
 

विज्ञापन
MLA Bhuvan Kapri blames police negligence for eyewitness death in Khatima Murder Case
विधायक भुवन कापड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में सेवादार नन्हे की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में विधायक भुवन कापड़ी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नन्हे को सुरक्षा देने में पुलिस की ओर से बरती गई लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए विधायक कापड़ी ने कहा कि चार जनवरी की मध्यरात्रि भारामल मंदिर में महंत श्रीहरिगिरि महाराज और सेवादार रूप सिंह बिष्ट की नृशंस हत्या के बाद अब उस हमले में जिंदा बचे सेवादार चश्मदीद नन्हे की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दोहरे हत्याकांड को तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त; मॉम-डैड के टैटू से पुलिस कर रही पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नन्हे इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे में महत्वपूर्ण कड़ी था, लेकिन पुलिस उसकी सुरक्षा नहीं कर सकी। उसको सुरक्षा देने में बड़ी चूक हुई। घटना के दिन नन्हे की सुरक्षा व्यवस्था में निर्वाण आश्रम में एक भी पुलिस कर्मी नहीं था। उन्होंने कहा कि जब संतों का जीवन सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की किसे चिंता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed