{"_id":"5eeddabb8ebc3e43382fe66a","slug":"board-prikshao-se-purv-udhster-per-chal-raha-kendro-me-sainitize-karye157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व किया जा रहा परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व किया जा रहा परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा कराने और छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइज कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
22 से 25 जून तक कक्षा 10 व 12वीं की शेष बोर्ड परीक्षाएं ब्लॉक के 17 केंद्रों पर होंगी। बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि एक दिन बाद केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होगी। प्रश्न-पत्र केंद्र व्यवस्थापक की कस्टडी में सौंप दिए गए हैं। केंद्रों पर सैनिटाइज स्टैंड रखवा दिए गए हैं। केंद्र में परीक्षार्थी, शिक्षक, स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य है। कोई छात्र बिना मास्क के पहुंचता है तो उनके लिए प्रत्येक केंद्र पर 30-30 मास्क रखवा दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्ष में प्रवेश से पूर्व छात्रों की चेंकिंग नहीं होगी। इससे परीक्षा केंद्रो में नकल होने का खतरा बढ़ जाएगा। जिस पर अंकुश लगाने के लिए प्रवक्ता मनोज कुमार शर्मा, अमित बाठला, सुरेश सिंह, नवनीत देवल चार सदस्य सचल दल का गठन कर दिया गया है। जो परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण कर नकल पर रोक, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पहनने, केंद्रों में सैनिटाइज सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखेंगे। आन चेरिटेबल सामाजिक संस्था ने प्रत्येक केंद्रों पर 7-7 सैनिटाइजर शीशी की अलग से व्यवस्था की है। यूपी बोर्डर से आने वाले छात्रों को प्रवेश पत्र दिखाने पर प्रवेश की प्रशासन से अनुमति ली गई है।
पौड़ी गढवाल निवासी एक छात्र तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा १० का छात्र है। वह वार्ड नंबर दो गढवाल सभा (कंटेनमेंट जोन) में किराए पर रहता है। वह पौड़ी में ही अपने घर चला गया था। जानकारी निकालने के बाद परीक्षा के लिए इस छात्र की अनुमति मिल गई है। नियमों का पालन नहीं करने वाले संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन