फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Board meeting overd with disputes.

सहकारी समिति बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव फेंकने पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Board meeting overd with disputes.
बाजपुर सहकारी समिति दफ्तर के गेट पर धरना दे रहे संचालक टिंकू यादव को समझाते समिति अध्यक्ष और उपाध - फोटो : BAZPUR
एक सहकारी समिति बोर्ड की बैठक में सचिव ने एक प्रस्ताव को मेज से फेंक दिया जिस पर हंगामा हो गया। आक्रोशित संचालक टिंकू यादव समिति दफ्तर के गेट पर धरने पर बैठ गए। इससे समिति परिसर में अफरा तफरी मच गई। समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने समझाकर संचालक टिंकू यादव का धरना समाप्त कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजपुर प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति के दफ्तर में संचालक बोर्ड की बैठक शुरू हुई। संचालक टिंकू यादव ने एक प्रस्ताव रखा। समिति सचिव प्रमोद सैनी ने प्रस्ताव को मेज से फेंक दिया जिस पर हंगामा हो गया। इस दौरान समिति सचिव पर अशोभनीय व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए संचालक टिंकू यादव धरने पर बैठ गए। शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कय्यूम अली, उपाध्यक्ष अजीम अहमद चौधरी ने संचालक टिंकू को बमुश्किल समझाकर धरने से उठाया। समिति सचिव ने खेद जताया। हंगामे के चलते समिति परिसर में घंटे भर तक अफरातफरी मची रही। संचालक टिंकू ने समिति सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही पूरे प्रकरण को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के समक्ष रखने की बात कही है। इधर समिति प्रबंध निदेशक प्रमोद कुमार सैनी ने संचालक की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि प्रस्ताव फेंका नहीं गया था। समिति अध्यक्ष को दिया था। उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed