फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Board meeting

दिसंबर तक पूरा टैक्स दिया तो जुर्माना माफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Board meeting
काशीपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक में मौजूद पार्षद और अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
नगर निगम की बोर्ड बैठक में भवन कर (हाउस टैक्स) वसूली का मुद्दा छाया रहा। निगम ने मार्च 2021 तक पांच करोड़ रुपये कर वसूलने का लक्ष्य रखा है लेकिन अभी निगम मात्र 82 लाख 49 हजार रुपये ही वसूल पाया है। बैठक में पार्षदों ने कर देने वालों को मालिकाना हक देने और आवासीय क्षेत्रों में चल रहे व्यावसायिक संस्थानों से कर वसूली की मांग की। मेयर ने दिसंबर तक पूरा टैक्स जमा करने वालों को जुर्माने में छूट देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निगम सभागार में हुई बोर्ड बैठक में मेयर ऊषा चौधरी और नगर आयुक्त गौरव सिंघल ने हाउस टैक्स वसूली की समीक्षा की। पार्षदों ने कहा किवसूली टीम ने अभी तक सभी मकान स्वामियों और संस्थान के संचालकों को स्वत: कर निर्धारण के फार्म नहीं बांटे हैं। कर अधीक्षक संजय मेहरोत्रा ने बताया कि एक माह के भीतर आउटर वार्डों में नौ शिविर लगाकर फार्म बांटकर करीब डेढ़ लाख रुपये की टैक्स वसूली की गई।
विज्ञापन

पार्षद राजकुमार सेठी ने कहा कि नगर निगम की दुकानों से विभाग ने पहले टैक्स वसूल नहीं किया अब विभाग बकाए पर जुर्माना लगा रहा है। मेयर ने इस पर जांच के बाद ही वसूली का आश्वासन दिया। पार्षद फिरोज हुसैन, अनिल चौहान, सादिक हुसैन ने कहा कि अभी तक टैक्स वसूली सूची में व्यावसायिक संस्थानों, निजी अस्पतालों, कांप्लेक्सों और हाउस टैक्स देने वाले आधे लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील रोड के दुकानदारों और खड़कपुर देवीपुरा लाइन पार कॉलोनी के मकानाें पर हाउस टैक्स नहीं लग रहा है। कर निरीक्षक अनुपमा भट्ट और मनीषा गोस्वामी ने बताया कि आउटर वार्डों में शिविर लगा कर गणना की जा रही है। इसके लिए उन्होंने पार्षदों से सहयोग की अपील की।

पार्षदों ने एमपी चौके से ढेला पुल तक दुकानदारों और संस्थानों की पूरी सूची नहीं बनने, आवासीय कॉलोनियों में चल रहे कारखानों के नाम कामर्शियल सूची में न होने की शिकायत की। मेयर ने टैक्स अधिकारियों से स्वत: कर निर्धारण के फार्म शीघ्र वितरित करने और मार्च तक कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने अब तक टैक्स वसूली को निराशाजनक बता कर कहा कि पिछले साल आज के दिन तक एक करोड़ 34 लाख की वसूली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed