{"_id":"5bafcd06867a557f24049431","slug":"blocking-on-whatsapp-girl-lodge-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया तो कोतवाली पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया तो कोतवाली पहुंची युवती
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देने से आपा खोई प्रेमिका अपनी सहेली को साथ लेकर कोतवाली जा धमकी। शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को भी वहां तलब कर लिया। कोतवाली में युवती ने खूब हंगामा काटा। जल्द शादी करने के लिखित आश्वासन पर प्रेमिका शांत हुई।
जसपुर खुर्द निवासी एक युवक का पिछले छह वर्षों से अल्ली खां निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक के परिजन तो शादी के लिए राजी है, लेकिन युवती के परिजन अभी इस पर सहमत नहीं है। तीन दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। युवक ने व्हाट्सएप पर अपनी प्रेमिका को ब्लॉक कर दिया। बार-बार फोन करने पर भी उसने युवती से बात नहीं की। जिस पर युवती का पारा चढ़ गया। वह अपनी सहेली को लेकर कोतवाली जा पहुंची। पुलिस ने उसके प्रेमी को भी वहां बुला लिया। युवती का कहना था कि शादी के लिए वह पिछले छह साल से इंतजार कर रही है। लेकिन अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। युवक ने किसी तरह समझा बुझाकर प्रेमिका को राजी किया। उसका कहना था कि युवती की सहेली उनके बीच गलतफहमी पैदा कर रही है। प्रेमिका ने पुलिस की मौजूदगी में उससे जल्द शादी करने की बात लिखवा ली। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।