{"_id":"5fd26b688ebc3e3eb42f2d47","slug":"blo-checks-bounced-from-tehsil-bazpur-news-hld406903156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील से मिले बीएलओ के चेक हुए बाउंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील से मिले बीएलओ के चेक हुए बाउंस
विज्ञापन
बाजपुर में बीएलओ को दिया चेक बाउंस
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) का कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तहसील से मिले चेक बाउंस हो गए। इससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। वहीं तहसील प्रशासन का कहना है कि बैंक की ओर से पुरानी चेकबुक मिलने से ऐसा हुआ है। बीएलओ को दूसरे चेक दिए जा रहे हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बीएलओ का कार्य कराया गया था। इसमें प्रति बीएलओ को 6000 रुपये मिलना था लेकिन शासन स्तर से प्रति बीएलओ को 4200 रुपये की धनराशि तहसील को उपलब्ध कराई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमंती दुबरिया, वृंदा और दयमंती चुफाल ने बताया कि तहसील की ओर से बीएलओ का कार्य करने वाली प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 4200-4200 रुपए के चेक 28 नवंबर को जारी किए गए थे। कार्यकर्ताओं ने चेक को बैैंक में लगाए तो चेक बाउंस हो गए, जिससे कार्यकर्ता परेशान हैं। पांच महीने का मानदेय नहीं मिला है। अब चेक भी बाउंस हो गए।
बृहस्पतिवार को कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील में मौजूद रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रपाल से वार्ता की। उन्होंने बताया कि 166 कार्यकर्ताओं को चेक जारी किए गए थे। बैैंक की ओेर से पुरानी चेक बुक जारी होने के कारण पैसा नहीं निकल पाए थे। बैंक से अब दूसरी चेक बुक दी गई है। बीएलओ को दूसरे चेक दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
बीएलओ के चेक बाउंस होने का मामला संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा हुआ है तो मामले को दिखवाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को दिक्कत नहीं होगी। दूसरे चेक जल्द जारी कराए जाएंगे। -एपी वाजपेयी एसडीएम बाजपुर