{"_id":"5ef1b0f48ebc3e42e9176c4d","slug":"bjym-district-vice-president-arrested-for-rape194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, पार्टी कर चुकी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, पार्टी कर चुकी निष्कासित
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 मई 2020 को ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा था कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात वार्ड 10 ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुरेश विश्वास से हुई थी। उसने उसे झांसे में लेकर शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी से मुकर गया।
एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। सोमवार देर शाम उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष था। केस दर्ज होने पर उसे पार्टी ने पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन