फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP's anti-farmer face revealed: Sarita

उजागर हुआ भाजपा का किसान विरोधी चेहरा : सरिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP's anti-farmer face revealed: Sarita
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करती कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्षा सरिता रावत। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा जगजाहिर हो गया है। कांग्रेस किसानों के दिल्ली में चल रहे धरने का समर्थन कर रही है। पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी धरने में शिरकत करने के लिए दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस नेता उमा वात्सल्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सरिता ने बताया कि पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परविंदर कौर 22 दिसंबर को देहरादून पहुंच रही हैं। संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सरिता ने कहा कि राज्य आंदोलन में महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता मिलते ही शासन में महिलाओं की उपेक्षा की है।
विज्ञापन

सरिता ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कुचक्र रच रही है। काश्तकारों के आंदोलन को लेकर भाजपा की ओर से झूठा प्रचार किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने एक ओर एमएसपी पर खरीदे गए धान का भुगतान नही किया, वहीं दूसरी ओर ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले उनसे 2022 के विस चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। वहां प्रदेश कोषाध्यक्ष अजिता शर्मा, इंदूमान, डॉ. दीपिका गुड़िया, लक्ष्मी गर्ग, गीता चौहान, कल्पना गुड़िया, पूजा लोहिया, बीना उप्रेती, चारू चतुर्वेदी, मीनू सहगल, कुमकुम सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed