फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP's 14 mandals declared in-charge, Shalini given the responsibility of Rudrapur rural

Udham Singh Nagar News: भाजपा के 14 मंडल प्रभारी घोषित, शालिनी को रुद्रपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP's 14 mandals declared in-charge, Shalini given the responsibility of Rudrapur rural
रुद्रपुर। भाजपा ऊधमसिंह नगर संगठन में आने वाले 14 मंडलों के अध्यक्षों के बाद अब मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है जिसमें शालिनी बोरा को रुद्रपुर ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्षों के मनोनयन के बाद अंदरखाने उपजी नाराजगी को थामने के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति में हर संभव कोशिश की गई है। कुछ रूठे कार्यकर्ताओं को अन्य जिम्मेदारी देने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, सह प्रभारी गुरविंदर सिंह चंडोक की सहमति के बाद मंडल प्रभारियों की घोषणा की। इसमें रुद्रपुर उत्तरी के लिए अजीत साह, रुद्रपुर दक्षिणी में हरीश खनवानी, पंतनगर मंडल में राकेश सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। किच्छा ग्रामीण में राकेश त्यागी, किच्छा नगर में ललित मिगलानी, बरा में राजेश तिवारी, शक्तिफार्म में ओम नारायण राणा, सितारगंज में गोपाल बोरा, नानकमत्ता में हिमांशु बिष्ट, झनकट में शिखा हल्दार, नौसर में इंद्रपाल मान, खटीमा नगर में विवेक राय और चकरपुर मंडल में किशोर जोशी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें कुछ नेता उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में जातिगत समीकरणों के साथ ही नियम को दरकिनार करने के आरोप भी लग रहे थे। रुद्रपुर में एक कार्यकर्ता ने उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी थी। इधर जिलाध्यक्ष जिंदल ने कहा कि सभी प्रभारी प्रत्येक मंडल और जिले के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। सभी पार्टी के अनुभवी होने के साथ ही पूर्व या वर्तमान में किसी न किसी दायित्व पर कार्य करते आ रहे हैं। भाजपा में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed