फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP restless due to clash between two faces

हिंदुत्व के दो चेहरों में टकराव से भाजपा बेचैन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP restless due to clash between two faces
नामांकन के दौरान भगवा रंग की पगड़ी पहने शिव अरोरा। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से भाजपा की मानी जाती रही है, लेकिन इस बार इस सीट से पार्टी के दो प्रमुख चेहरों शिव अरोरा और राजकुमार ठुकराल के आमने-सामने आने से भाजपा संगठन बेचैन है। यदि दोनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने रहे तो इसका फायदा कांग्रेस या फिर दूसरी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को मिलने की संभावना बन सकती है। इससे ठुकराल को मनाने के लिए भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों की ठुकराल के साथ वार्ता करने की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर विधानसभा सीट से राजकुमार ठुकराल लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। इस बार ठुकराल का टिकट काटकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को रुद्रपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। विधायक ने भी शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भी नामांकन करा दिया। दोनों ही प्रत्याशियों की हिंदूवादी छवि होने के कारण भाजपा के कैडर वोट के बंटने की आशंका से भाजपा संगठन में बेचैनी बढ़ गई है। अरोरा शुरू से ही आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जबकि ठुकराल तराई में प्रमुख हिंदूवादी नेता के रूप में पहचान रखते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर सीट के लिए नामांकन के दौरान अरोरा और ठुकराल दोनों की भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए। नामांकन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए दोनों ही प्रत्याशियों ने क्षेत्र के विकास के साथ ही हिंदुत्व की रक्षा को अपना प्रमुख मुद्दा बताया। हालांकि अरोरा ने दावा किया है कि नाराज ठुकराल को शीघ्र मना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विधायक को मनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनसे वार्ता की है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा संगठन व आरएसएस के दिग्गज नाम वापसी के लिए ठुकराल को मनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन टिकट कटने से आहत ठुकराल के तेवरों को देखते हुए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed