{"_id":"67f81e681dd0acf3de04fd1c","slug":"bjp-members-took-out-a-padyatra-in-anandkheda-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-123251-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आनंदखेड़ा में भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आनंदखेड़ा में भाजपाइयों ने निकाली पद यात्रा
Fri, 11 Apr 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने आनंदखेड़ा में बूथ नंबर 183 के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के स्थापना दिवस से अब तक हुए संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की। इसके साथ ही चौपाल लगाकर बूथ के लोगों की समस्याएं भी सुनी।
बृहस्पतिवार को सुभाष चंद्र बोस मंडल में जिला प्रभारी नैनवाल ने बूथ अध्यक्ष के साथ समिति का सत्यापन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ काली माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। उन्होंने पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने कहा कि मंदिर में सांसद निधि से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है लेकिन कुछ कार्य होने बाकी हैं। नैनवाल ने कहा कि सांसद अजय भट्ट से वार्ता कर बचा हुआ कार्य पूरा कराया जाएगा। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल से होने वाले फायदों को बताया। वहां पर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन जगदीश विश्वास, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, अमित नारंग, विकास सरदार, लख्खीकांत मुखर्जी, गोबिंद मनराल रहे।