फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leaders including CM Dhami were present in the Funeral of Kailash Gahtodi in kashipur

Kailash Gahtori Death: कैलाश गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, सीएम धामी समेत भाजपा के नेता रहे मौजूद

Fri, 03 May 2024 06:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 May 2024 06:36 PM IST
सार

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के अंतिम यात्रा में सीएम धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेता शामिल हुए। वहीं कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को उनके बेटे शशांक गहतोड़ी ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
BJP leaders including CM Dhami were present in the Funeral of Kailash Gahtodi in kashipur
Kailash Gahtori Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष का शव अपने आवास पर पहुंचा, जहां पर उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को उनके बेटे शशांक गहतोड़ी ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


बता दें कि, आज शुक्रवार की सुबह वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त चल रहे थे। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे। इन दिनों कैलाश गहतोड़ी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां उनका निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन उन्होंने काशीपुर में भी अपना आवास बना लिया था। वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। जहां उनका दोपहर लगभग 12ः15 बजे गिरीताल रोड स्थित घर पर उनका शव लाया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Kailash Gahtori Death: उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी सीट

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मौत की सूचना के बाद से उनके घर पर तांता लग गया। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जहां पुलिस फोर्स व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही। कुंडेश्वरी रोड स्थित साई मंदिर के पास आज शाम 4 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शव यात्र में शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया। कैलाश गहतोड़ी अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सहित भरे पूरे परिवार को छोड़ गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed