फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leader slaps head constable in rudrapur

Rudrapur: BJP नेता ने हेड कांस्टेबल को जड़े तमाचे, SSP ने दिए केस दर्ज करने के निर्देश; पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 15 Feb 2025 11:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:50 AM IST
सार

भाजपा मंडल महामंत्री ने हेड कांस्टेबल पर नशे में एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए तमाचे जड़ दिए। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
BJP leader slaps head constable in rudrapur
BJP नेता ने हेड कांस्टेबल को जड़े तमाचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अटरिया रोड पर भाजपा मंडल महामंत्री ने हेड कांस्टेबल पर नशे में एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए तमाचे जड़ दिए। सड़क पर ही हेड कांस्टेबल ने भी नेताजी पर हाथ चला दिए। वहां मौजूद लोगों ने भी हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट कर वर्दी खींचने की कोशिश की। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है और फौजी मटकोटा में रहते हैं। वे 12 फरवरी से पुलिस लाइन से अनुपस्थित हैं। शुक्रवार की दोपहर वह अटरिया रोड पर वर्दी में पहुंचे थे। वहां पर बहस के बाद एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद वहां पहुंचे भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री राधेश शर्मा ने हरवीर पर नशे में होने का आरोप लगाया और गालीगलौज करते हुए उनको कई थप्पड़ मार दिए।

विज्ञापन

हरवीर ने भी राधेश पर हाथ चलाए और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने भी हरवीर के साथ हाथापाई की। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया और वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल काे निलंबित कर दिया गया है। वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। जो भी लोग हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट कर रहे हैं, उनके खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने को केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed