{"_id":"64b986dd1aadca45410f28c5","slug":"bjp-leader-arrested-in-ransom-demand-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-1708-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रंगदारी और कार लूट मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रंगदारी और कार लूट मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन दबोचे
Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में मामले खुलासा करते एसएसपी।
एसओजी कर्मी बनकर स्क्रैप कारोबारी से लूटी थी कार, अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा
रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर में एसओजी कर्मी बनकर स्क्रैप कारोबारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने और कार लूटने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी कार बरामद की है। घटना में शामिल भाजपा नेता किच्छा से डकैती के मामले में जेल चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मंगलवार सुबह डिबडिबा निवासी स्क्रैप कारोबारी कमलेश कश्यप अपने दो साथियों के साथ किसी काम के सिलसिले में कार से सिडकुल पंतनगर गए थे। इम्पीरियल चौक के पास सामने से आए कार सवार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष और विवेक नगर ट्रांजिट कैंप निवासी आफताब ने उनका रास्ता रोक लिया। आफताब के साथ वार्ड 15 पहाड़गंज निवासी जलीस अहमद उर्फ सलमान और मो. हनीफ उर्फ गुड्डू भी थे। आरोप है कि आफताब ने अपने साथी सलमान को एसओजी कर्मी बता कर कमलेश की कार छीन ली। यह भी कहा कि यदि कमलेश पांच लाख रुपये दे तो कार छूट जाएगी। इसके बाद आरोपी कार ले कर चले गए। जाते समय उन्होंने रुद्रपुर एसओजी कार्यालय में आकर रुपये देना और कार ले जाना। बुधवार सुबह कमलेश ने एसओजी कार्यालय जाकर अपनी कार की तलाश की तो वह नहीं दिखी। वहां सलमान नाम का कोई एसओजी कर्मी भी नहीं मिला। इस पर कमलेश ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। एसओजी ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी बरामद किया। उसमें भाजपा का झंडा और आरोपी का पद भी लिखा है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने रुपये के लालच में कार लूट की घटना को अंजाम दिया था। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-- -- -
बड़ा सवाल! आरोपियाें के साथ दूसरी कार में कौन थे दो युवक
रुद्रपुर। पीड़ित कमलेश ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि आरोपी भाजपा नेता के साथ एक अन्य कार भी थी, जिसमें आरोपी सलमान मौजूद था। आरोपियों के साथ दो अज्ञात युवक भी थे। हालांकि पुलिस उन दो युवकों की तलाश नहीं कर सकी और न ही मामले में उनकी संलिप्तता के सबूत जुटा सकी। पुलिस की एफआईआर में भी अज्ञात युवकों का जिक्र नहीं है। दूसरी कार के बारे में भी कुछ पता नहीं चला। चर्चा है कि दोनों युवकों की सत्ताधारी दल के बड़े नेता से नजदीकियां हैं। पूरे मामले में खुलासे के दौरान अफसर भी अज्ञात युवकों की मामले में भूमिका का जिक्र करने से बचते रहे। मामूली मारपीट जैसे मामले में भी पीड़ितों की तहरीर पर नामजद के साथ अज्ञात पर केस दर्ज करने वाली पुलिस की इस मामले में कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
--
इंसेट:
आरोपी मंडल उपाध्यक्ष को किया पदमुक्त
रुद्रपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष आफताब के कृत्य से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इसके बाद पार्टी ने फौरन आफताब को पदमुक्त कर दिया है। पंतनगर पुलिस के अनुसार आफताब दो साल पूर्व डकैती के मामले में जेल भी जा चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि पद देने से पहले पार्टी के नेताओं को आफताब के पुराने रिकार्ड जानकारी नहीं थी या फिर इसको नजरअंदाज किया गया था। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने बताया कि उत्तरी मंडल अध्यक्ष के जरिए उनके संज्ञान में मामला आया है। इस मामले में तत्काल प्रभाव से आफताब को पदमुक्त कर दिया गया है। संवाद
सत्ताधारी लोगों के करीबियों से जुड़ते रहे विवाद
रुद्रपुर। बीते कुछ समय से सत्ताधारी नेताओं के करीब रहने वाले लोग का विवादों से नाता रहा है। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सरिया चोरी हो या सिडकुल की बंद पड़ी फैक्टरी से लाखों रुपयों का माल गायब होने का मामला सुर्खियों में रह चुका है। इसके अलावा टैम्पो अड्डों पर कब्जा, अवैध वसूली के मामले में चर्चा में रहे। कुछ दिन पहले ही एक चर्चित भाजपा नेता पर मंदिर की फर्जी रसीद छपवाकर वसूली का आरोप लगा है। अब सीधे रंगदारी और कार लूट में भाजपा नेता की गिरफ्तारी ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। संवाद