फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bill was not paid, Hospital management stopped the body

बिल चुकता न करने पर अस्पताल प्रबंधन ने रोका शव

Sun, 31 Dec 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Sun, 31 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
 Bill was not paid, Hospital management stopped the body
काशीपुर एक अस्पताल में प्रबंधक कार्यालय में बहस करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala

 एक वृद्ध को हृदयाघात पड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इलाज के रुपये न देने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इकार कर दिया। जिस पर परिजनों ने आक्रोशित होकर हंगामा काटा। बाद में कुछ रुपये जमा करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव ले जाने दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम मोहल्ला बेहड़ेवाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी हुसैन शाह (70) पुत्र इमाम शाह को अचानक हृदयाघात हो गया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें गिरीताल के चामुंडा मंदिर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कार्डियोलॉजिस्ट ने मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मरीज को पेसमेकर लगा दिया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को ले जाने के लिए डॉक्टर से कहा। तो अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से मरीज के इलाज में किया गया खर्च देने के बाद ही शव देने की बात कही। जिसको लेकर परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर मरीज को भर्ती करने के बाद परिजनों को बिना बताए मरीज को पेस मेकर लगाने का आरोप लगया। जिसका पैकेज करीब डेढ़ लाख रुपये बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन इलाज में खर्च हुए रुपये देने पर शव ले जाने पर डट गया। वहीं परिजन भी रुपये न देने पर अड़ गए। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधक और परिजनों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पुलिस और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन कार्यालय में 32 हजार 500 रुपये जमा करा दिए जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक ने इसी रकम को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को शव ले जाने दिया। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात हुसैन शाह को हृदयाघात आया था। 

जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने बिना बताए ही मृतक को पेस मेकर लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed