{"_id":"682f7ffe0cebef3c290765d0","slug":"bike-riders-returning-from-nainital-were-attacked-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-127397-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नैनीताल घूमकर लौट रहे बाइक सवारों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नैनीताल घूमकर लौट रहे बाइक सवारों पर हमला
Fri, 23 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 23 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नैनीताल से घूमकर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित नमूना में कार सवार युवकों ने घेराबंदी कर रोक लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडे से हमला कर दिया। इसमें दो युवक घायल हो गए। जबकि अन्य युवकों के गुम चोट आई है। गांव मंगूपुरा मुरादाबाद निवासी मोहम्मद फैजान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्त जिशान, यूनिब, सादिक, सैफ, साहिल के साथ तीन बाइकों पर सवार होकर नैनीताल घूमने गए थे। बृहस्पतिवार को लौटते समय हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित नमूना के पास कार सवार युवकों ने तमंचे के बल घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। उसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। मोहम्मद फैजान के अनुसार आरोपी रुद्रपुर निवासी हैं। पुलिस ने घायल मोहम्मद फैजान और जिशान का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन