फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider dies in road accident, two injured

Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Wed, 01 May 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, two injured
पंतनगर/किच्छा। किच्छा बाईपास पर अज्ञात ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी किच्छा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात किच्छा के खुरपिया फार्म वार्ड नंबर एक निवासी संजू सिंह (25) पुत्र पूरन सिंह, बादल पुत्र धर्मराज और विकास दुबे पुत्र जगदीश चंद दुबे बाइक पर सवार होकर खुरपिया से किच्छा आ रहे थे। इसी दौरान काली मंदिर के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी किच्छा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजू सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बादल और विकास की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed