फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike collided in parked tractor trolley, two dead, one serious

खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराई बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike collided in parked tractor trolley, two dead, one serious
बाजपुर के गांव चकरपुर में मृतक के घर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। यूपी क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार सड़क पर खराब हालत में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बरेली स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक एक युवक और घायल युवक बाजपुर के गांव चकरपुर के निवासी हैं। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात 11 बजे बाजपुर के गांव चकरपुर निवासी अशोक कुमार प्रजापति (30) अपने साथी इसी गांव निवासी सागर रावत (24) बाइक से यूपी के गांव असालतपुर (रामपुर) में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी में अशोक कुमार प्रजापति, सागर रावत और यूपी गांव हसनपुर पटवाई (रामपुर) निवासी जसवंत (25) के साथ बाइक में सवार थे।
विज्ञापन

बाइक स्वार-बिलासपुर मार्ग पर किनारे खराब खड़ी धान की पॉलिश से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। बाइक चला रहे अशोक कुमार प्रजापति और पीछे बैठे जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सबसे पीछे बैठा सागर रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने घायल को सीएचसी स्वार में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अशोक कुमार प्रजापति के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। यूपी पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया हैै। खबर मिलते ही बाजपुर के गांव चकरपुर में मृतक के घर कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के बाद शव घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान
बाजपुर। ग्रामीणों के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। बाइक सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नही पहना हुआ था। युवक हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। इधर, पूर्व प्रधानपति धर्मपाल प्रजापति ने बताया कि मृतक अशोक कुमार प्रजापति का तीन माह का मासूम बेटा मयंक और दो साल की बेटी प्रियांशी है। पत्नी सरस्वती का रो रोकर बुुरा हाल है। अशोक टाइल्स लगाने का कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed