फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bharatiya Kisan Sangh's protest at the Collectorate

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh's protest at the Collectorate
रुद्रपुर। भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने ट्यूबवेल बिल माफ करने, गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत 10 सूत्री मांग उठाई। एसडीएम मनीष बिष्ट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के जल्द निदान की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन तिवारी के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी ट्यूबवेल बिजली बिल माफ किया जाए। सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य घोषित हो। शुगर फैक्ट्री शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए। किसान सम्मान निधि छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये सालाना करने, बंद पड़ी सम्मान निधि को तुरंत चालू हो, धान खरीद की समय पर व्यवस्था करने और केसीसी लोन शून्य प्रतिशत ब्याज पर देने की मांग की। किसानों ने लावारिस गोवंश से फसलों को बचाने के लिए उचित व्यवस्था, रबी बुवाई से पहले खाद की पर्याप्त उपलब्धता, जीएम बीजों पर प्रतिबंध और भूमि अधिग्रहण कानून सभी राज्यों में समान रूप से लागू करने की भी मांग की है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहां योगेश चंद्र तिवारी, नितिन शाही, गुरविंदर सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed