फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bhaiya Dooj: Sisters apply tilak and pray for long life of their brothers

भैया दूज पर्व : बहनों ने तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र मांगी

Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj: Sisters apply tilak and pray for long life of their brothers
रुद्रपुर/गदरपुर। भैया दूज पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व पर बहनों ने परंपरानुसार धान के च्यूड़े से भाइयों का सिर पूजन किया। सिर पर तेल की धार दी। टीका लगाकर बड़े भाइयों से आशीर्वाद लिया जबकि छोटे भाइयों को शुभाशीष दिया। पर्वतीय समाज में भाइयों के साथ ही घर के सभी सदस्यों के सिर पूजन की परंपरा है। परिवार की महिलाएं, बालिकाएं सिर पूजन करती हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए जिन्हें भाइयों के लिए परोसा गया।
विज्ञापन

गदरपुर में भी भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक किया जबकि भाइयों ने उन्हें उपहार भेंट किए। गदरपुर के अलावा सकैनिया, महतोष, गदरपुरा, गिरधरनगर, बराखेड़ा, नंदपुर, लखनऊ आदि गांवों में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






परदेश गए भाई की फोटो पर मंगल टीका लगाकर की दीर्घायु की कामना
गदरपुर। त्योहारों को लेकर देश की संस्कृति में अपनी गरिमा और विशेषता रही है। ऐसे में अगर भाई दूर परदेश में हो तो बहन उसके चित्र पर मंगल टीका करके उसकी मंगल कामना करती है। आवास विकास काॅलोनी वार्ड छह निवासी लवली हुडिया के इकलौते बेटे अनहद हुडिया के दूर परदेश में होने पर उसकी छोटी बहन ओलिविया हुडिया ने उसकी फोटो सामने रखकर मंगल टीका किया और उसकी दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। संवाद








प्रेम और आस्था का उत्सव भैयादूज हर्षोल्लास के साथ मनाया
काशीपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा/जसपुर। दीपोत्सव की रौनक के साथ ही भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व भैया दूज हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर भैया दूज पर्व मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी दीर्घायु, समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार सुबह से बहनें भाइयों के घर जाने लगीं। इस दौरान उन्होंने मिठाई, गोले आदि खरीदे।

बाजपुर, केलाखेड़ा और जसपुर क्षेत्र में भी भैया दूज पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस दौरान बीना कालरा, तनु, प्रभजोत खेड़ा, आराध्या, अमित मलिक, नितारा, संयम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed