{"_id":"58a350804f1c1b5f7ed85cab","slug":"beti-bachao-beti-padhao-crowd-reached-the-post-office-to-deposit-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फार्म जमा कराने को डाकखाने पहुंची भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फार्म जमा कराने को डाकखाने पहुंची भीड़
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में डाकखाने में फार्म रजिस्ट्री करने को उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेटी के खाते में दो लाख रुपए आने की अफवाह फैलने के बाद कई महिलाएं फार्म जमा करने डाकखाने पहुंच गई। डाकखाने में भीड़ देख किसी ने इसकी सूचना आरओ को दी। इसके बाद डाकखाने पहुंची फ्लाइंग स्कॉट की टीम पूछताछ कर वापस लौट गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
मंगलवार को डाकघर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। इसको हटाने के लिए पुलिस को लगना पड़ा। वहीं चुनाव प्रभावित न हो इसको देखते हुए किसी ने आरओ से इसकी शिकायत की। आरओ युक्ता मिश्र के निर्देस पर आई टीम ने पूछताछ की और वापस लौट गई। डाकखाने में रजिस्ट्री करने आई युवतियों और महिलाओं ने बताया कि गांव और शहर में कुछ युवक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ फार्म पांच रुपए से लेकर दो सौ रुपए तक बेच रहे हैं।
बेटी के खाते में दो लाख रुपए की रकम आने की बात कह रहे है। इसके चलते वह रजिस्ट्री कर रहे हैं। इसके लिए आवेदन पत्र फोटो स्टेट की दुकानों पर भी मिल रहा है। पोस्ट मास्टर रोहिताश कुमार ने बताया कि तीन दिन में करीब 1700 लोग रजिस्ट्री कर चुकी हैं। कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि इस तरह से अफवाह फैलाकर फार्म बेचकर लोगों को परेशान करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।