{"_id":"64f8bd08d7acf03e83050496","slug":"benefits-from-government-doing-fraud-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-3437-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अभिलेखों में छेड़छाड़ कर बन गया सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अभिलेखों में छेड़छाड़ कर बन गया सरकार
Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए जांच के आदेश
वृद्धावस्था पेंशन के साथ ही किसान सम्मान निधि का ले रहा लाभ, वोटर लिस्ट, आधार कार्ड और राशनकार्ड में बदला नाम
रुद्रपुर। सितारगंज के अरविंद नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े की शिकायत की है। आरोप है कि व्यक्ति ने अपना उपनाम सरदार से बदलकर सरकार करा लिया। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध को जांच के आदेश दिए हैं।
घरामी ने शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति जिसका उपनाम सरदार है। उसने पेंशन व किसान सम्मान निधि पाने के लालच में परिवार रजिस्ट्री में छेड़छाड़ कर बिना कानूनी औपचारिकता पूरी किए अपने वास्तविक जन्म के स्थान पर जन्मतिथि को बदल दिया है। इसके साथ ही राजस्व भू-अभिलेखों में उपनाम सरदार की जगह सरकार करवा दिया गया है। पुराने आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को भी बदल दिया गया है। कहा कि फर्जीवाड़ा करने वाला व्यक्ति पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापित परिवार से है। शिकायतकर्ता ने फर्जीवाड़ा कर रहे व्यक्ति के खिलाफ जारी वृद्धावस्था पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि को बंद करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।