बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर शिक्षा हब के रूप में स्थापित होने जा रहा है। नर्सिंग और एएनएम कालेज में 76 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी मिल चुकी है। आवासीय विद्यालय में पुस्तकालय और बच्चों को अन्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को आर्य ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित अचीवर्स डे का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन का मामला राजनीति कीभेंट चढ़ गया है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कार्यक्रम में 28 बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन चाहत अरोरा और जयदीप ने संयुक्त रूप से किया। वहां प्रधानाचार्य वासुदेव आर्य, रामचंदर, विकास गुप्ता, सत्यवान गर्ग, राहुल वर्मा, श्रीनिवास गर्ग, राजीव सूद, कुंदन सिंह आदि थे।