{"_id":"702bbfdb25a2dee5644acde09c12c40a","slug":"bazpur-action-on-co-and-kotwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर सीओ और कोतवाल पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर सीओ और कोतवाल पर हो कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर में जमीनी विवाद को लेकर भांजी गई लाठियों का मामला तूल पकड़ रहा है। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस लाइन में प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर लाठीचार्ज कराने वाले सीओ और कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने एएसपी काशीपुर को मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस लाइन में पहुंचे ग्राम सिसई टांडा अमीचंद्र बाजपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसएसपी केवल खुराना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शनिवार को रामपाल और उसका परिवार ग्राम फरीदपुर में खेत पर मक्का की बुआई कर रहा था। इसी बीच इकहरा बाजपुर के कई दबंग हाथ में राइफल लेकर आ धमके और गालीगलौच की।
विज्ञापन
विरोध जताने पर बंदूक की बट से उसे मारा और पिस्टल भी तानी। दोबारा खेत में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर में सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा दलबल के साथ खेत में पहुंचे और बेवजह लाठियां बरसानी शुरु कर दी। जिससे परिवार के एक दर्जन लोग घायल हो गए और कुछ बच्चे भी चोटिल हुए। उन्होंने बेवजह लाठीचार्ज करने पर सीओ और कोतवाल पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दबंगों के पास असलहों की भारी खेप है। एसएसपी खुराना ने मामले की जांच एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय को सौंपने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि असलहों को दिखवाया जा रहा है। कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर गलत किया है तो जरुर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान महेश राठौर, विक्रम सिंह, जयपाल सिंह, हरीश राठौर, राकेश, वीरबल, जवुरा, निर्मल सिंह, पुष्पा देवी, गीता देवी, अंगूरी देवी, कस्तूरी देवी, मुनिया, रामकली मौजूद रहे।