फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bazpur 2 crore 71 lakh penalty on nine stone Kreshron

बाजपुर में नौ स्टोन क्रेशरों पर 2 करोड़ 71 लाख का जुर्माना

Wed, 20 Jan 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Wed, 20 Jan 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई ने राजस्व, खनन, पुलिस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र के 11 स्टोन क्रेशरों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान खनन का अधिक स्टाक मिलने सहित भारी खामियां मिलने पर 9 स्टोन क्रेशरों पर 2 करोड़ 71 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि भंडारण की अनुमति नही होने पर चार स्टोन क्रेशरों पर  क्रय विक्रय की निकासी बंद कर दी गई है। बताते हैं कि उपखनिज की नापतोल को लेकर कई स्थानों पर बहसबाजी भी हुई।

विज्ञापन

 
मंगलवार को डीएम के निर्देश पर एडीएम आशीष भटगई, उपजिलाधिकारी तीरथपाल सिंह, उपखनिज उपनिदेशक राजपाल  लेघा, तहसीलदार सुदेश चंद, नायबतहसीलदार प्रताप राम आर्य, पटवारी बाबू  सिंह, मुकेश कुमार, सबइंस्पेक्टर अशोक धनकड़ मय फोर्स के बाजपुर क्षेत्र के  गांव बन्नाखेड़ा, रेहटा, इटव्वा, कोसी रोड सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। एडीएम भटगई ने बताया कि बाबा नंद सिंह स्टोन क्रेशर पर 3490 घनमीटर अधिक खनन मिला। इस पर 36 लाख 90 हजार रुपये जुर्माना, बाबा स्टोन प्रोडेक्ट पर 1208 घनमीटर अधिक खनन मिला, इस पर 14 लाख 8 हजार रुपये  जुर्माना, फतेह स्टोन क्रेशर पर 5500 घनमीटर अधिक खनन मिला, इस पर 14 लाख  90 हजार रुपये जुर्माना, मै बाबा श्याम स्टोन क्रेशर पर 5500 घनमीटर अवैध खनन मिला जुर्माना हुआ।
विज्ञापन


33 लाख 25 हजार रुपये, श्री सांई बापू जी स्टोन  क्रेशर पर 8144 घनमीटर अधिक खनन मिला, जुर्माना हुआ 83 लाख 44 हजार रुपये,  लालकुआं स्टोन क्रेशर पर 3050 घनमीटर अधिक खनन मिला, जुर्माना हुआ 32 लाख  50 हजार रुपये, नानक नेचुरल 1045 घनमीटर अधिक खनन मिला, जुर्माना 12 लाख  45 हजार रुपये, बाबा जोरावर स्टोन क्रेशर पर 452 घनमीटर अधिक खनन मिला,  जुर्माना 6 लाख 52 हजार रुपये, बाजपुर स्टोन क्रेशर पर 6542 घनमीटर अवैध  खनन मिला,  38 लाख 9 हजार रुपये जुर्माना किया गया। इसके अलावा देवभूमि  स्टोन क्रेशर गांव मुकुंदपुर, कोसी मिनरल्स, फतेह स्टोन क्रेशर, श्री सांई  बापू सहित चार स्टोन क्रेशरों के पास भंडारण की अनुमति नही होने पर उनकी क्रय और विक्रय निकासी बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed