फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Battery of e-scooty which was on charging burst with a bang in dineshpur

Dineshpur: धमाके के साथ फटी चार्जिंग में लगी ई-स्कूटी की बैटरी, घर में सो रही मां-बेटियों की जान बाल-बाल बची

Fri, 11 Jul 2025 01:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Jul 2025 01:12 PM IST
सार

दिनेशपुर शहर के वार्ड दो स्थित एक मजदूर के टिनशेड से बने घर में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। इस कारण लगी आग की चपेट में पूरा घर आ गया।

विज्ञापन
Battery of e-scooty which was on charging burst with a bang in dineshpur
दिनेशपुर में घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनेशपुर शहर के वार्ड दो स्थित एक मजदूर के टिनशेड से बने घर में चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। इस कारण लगी आग की चपेट में पूरा घर आ गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आगजनी में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वार्ड दो मोतीपुर निवासी शांति मंडल सिडकुल में मजदूर है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ टिनशेड के घर में रहती है। बुधवार की रात को सभी खाना खाने के बाद ई-स्कूटी को बरामदे में चार्ज पर लगाकर सो गए। बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे धमाके के साथ स्कूटी की बैटरी फट गई और घर में आग लग गई। शांति मंडल और उनकी बेटियां उठकर अफरातफरी में घर से बाहर आईं।

विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा कूलर, फ्रीज, पंखा, टीवी, फर्नीचर, तीन सिलाई मशीन, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो चुके थे। सुबह सूचना पर हल्का पटवारी सरताज खान ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता पर नहीं आई आंच
ई-स्कूटी की बैटरी फटने से जहां शांति के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं कमरे में बने मंदिर में रखी श्रीमद्भागवत गीता और देवी-देवताओं की तस्वीरों पर आंच तक नहीं आई।


बैटरी फटने के कारण व बचाव के उपाय
ओवरचार्जिंग : बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने के बाद भी चार्जर से नहीं हटाना बैटरी में अत्यधिक गर्मी पैदा करता है। इस कारण बैटरी फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बैटरी के पूरी तरह चार्ज होने के बाद चार्जर हटा देना चाहिए।
गर्मी या सीधे धूप : इलेक्ट्रॉनिक वाहन को अत्यधिक गर्मी या सीधे धूप के नीचे रखने से इसकी बैटरी अत्यधिक गर्म हो सकती है। ऐसे में रासायनिक असंतुलन बैटरी के फटने का कारण बन सकता है। इसलिए वाहन को हमेशा छाया व कम गर्म वाले स्थान पर ही रखें।
नकली या खराब गुणवत्ता की बैटरी : इलेक्ट्रॉनिक वाहन में घटिया या नकली बैटरी लगाने पर इनके फटने की अधिक आशंका रहती है। कंपनी की ओर से सुझाई गई बैटरी का ही इस्तेमाल करें।
गलत चार्जर का उपयोग : बैटरी के लिए गलत चार्जर भी नुकसानदायक होता है। गलत वोल्टेज या करंट से बैटरी में रासायनिक असंतुलन पैदा हो जाता है। अत: गलत चार्जर का उपयोग न करें।
बैटरी में फिजिकल डैमेज : किसी दुर्घटना में बैटरी का फिजिकली डैमेज होना या इसके अंदर शॉर्ट सर्किट होना भी बैटरी के फटने का कारण हो सकता है। समय-समय पर बैटरी की जांच कराते रहें।
डिस्चार्जिंग : बैटरी के पूरी तरह डिस्चार्ज होने का लोग इंतजार करते हैं, जो गलत है। अत्यधिक डिस्चार्ज होने से बैटरी के सेल्स डैमेज हो सकते हैं जो बैटरी के फटने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बैटरी की चार्जिंग कभी भी 20-30 प्रतिशत से नीचे नहीं आने देनी चाहिए।


कभी भी बैटरी को ओवरचार्जिंग या पूरी डिस्चार्ज न होने दें। बैटरी की क्वालिटी से समझौता न करें। बेहतर चार्जर, तेज धूप से बचाव और बैटरी में किसी भी प्रकार के फिजिकल डैमेज को लेकर सतर्क रहें। - रिंकू गोयल, बैटरी विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed