{"_id":"bfae57c5eb6f8aa6c6a3cf1ab3891509","slug":"basic-investigation-by-the-district-education-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Wed, 13 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इटव्वा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील का भोजन खाने से बेेहोश हुए छात्र का इलाज चल रहा है। मिड-डे-मील के पके चावल में छिपकली निकलने की अफवाह से अभिभावकों और बच्चों में दहशत है। जिसके चलते माता-पिता ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। मंगलवार को 64 में से मात्र छह छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। डीईओ बेसिक ने अधिकारियों की टीम के साथ जांच पड़ताल की। इस दौरान भोजन टेस्ट रजिस्टर न मिलने और अन्य कई खामियां मिलने पर डीईओ बेसिक प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ पर बिफर पड़े।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को गांव इटव्वा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील के पके चावल और आलू की सब्जी खाने से कक्षा तीन का छात्र संजय पुत्र गोकुल बेहोश हो गया था। जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि बेहोश हुए छात्र संजय को दूसरे दिन भी चक्कर आए हैं। मंगलवार को जिला शिक्षाधिकारी बेसिक केके वार्ष्णेय, उपखंड शिक्षाधिकारी प्रेमा सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान बेहोश हुए बच्चे की माता राजवती सहित दर्जनभर महिलाएं डीईओ बेसिक से मिलीं। डीईओ बेसिक वार्ष्णेय ने बताया कि मिड-डे-मील का टेस्ट रजिस्टर तक नहीं बनाया गया है। अन्य अभिलेख भी अधूरे मिले हैं साथ ही व्यवस्था में
विज्ञापन
कमियां मिली हैं। जिस पर प्रधानाध्यापक रमेश सिंह से लिखित में स्पष्टीकरण लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन