{"_id":"66e8b44c0a0b5d767a0014e6","slug":"bareillys-devendra-selected-as-mr-india-honoured-with-bullet-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-117100-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बरेली के देवेंद्र चुने गए मिस्टर इंडिया, बुलेट से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बरेली के देवेंद्र चुने गए मिस्टर इंडिया, बुलेट से किया सम्मानित
Tue, 17 Sep 2024 04:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में मिस्टर इंडिया को बुलेट बाइक से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद
काशीपुर। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय मिस्टर उत्तराखंड एवं मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन ओवर ऑल में बरेली, यूपी के देवेंद्र पाल मिस्टर इंडिया चुने गए।
बाजपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार देर रात बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, तमिलनाडु आदि स्थानों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक राम मेहरोत्रा ने बताया कि बताया कि ओवर ऑल मिस्टर इंडिया चैंपियन बरेली, यूपी के देवेंद्र पाल चुने गए। मेन फिजिक लंबाई वर्ग में 174 सेंटीमीटर से कम में यूपी के दानिश, मो. कमर, मुकुल देव, 174 सेंटीमीटर से ऊपर में दिल्ली के शहजाद, यूपी के अनस अली, उत्तराखंड के दानिश क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। ओवर ऑल में दिल्ली के शहजाद चैंपियन चुने गए। मेन मास्टर क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में उत्तराखंड के इंदर कुमार पहले, यूपी शेखर दूसरे, उत्तराखंड के नीरज यादव तीसरे स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड देहरादून के मो. सलीम को 51 हजार और मिस्टर इंडिया को देवेंद्र पाल को बुलेट बाइक पुरस्कार में भेंट कर सम्मानित किया गया। वहां पर संयोजक मेहरोत्रा, महासचिव डाॅ. आई कुरैशी, आदिश गर्ग, बलवंत पाल, समीर खान, मनोज सक्सेना, प्रो. इरफान खान, निशा शर्मा, हेमा मौर्या, रेनू मौर्या, हर्ष खुराना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
ये रहे विजेता
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 0-60 किग्रा में यूपी के हिमांशु, उत्तराखंड के हिमांशु, यूपी के जावेद, 60-65 किग्रा में उत्तराखंड के मुकुल देव, यूपी के सोनकर, मो. कमर, 65-70 किग्रा में यूपी के मुकीम खान, उत्तराखंड के इंदर कुमार, यूपी के बबलू अंसारी, 70-75 किग्रा में यूपी के दानिश खान, उत्तराखंड के नीरज शिरोला, गणेश सिंह, 75-80 किग्रा में यूपी के मोहम्मद रेहान, कैफ खान, दिल्ली के शहजाद, 80-85 किग्रा में यूपी के देवेंद्र पाल, पंजाब के विशाल परमार, उत्तराखंड के सलीम क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। 85-90 किग्रा में आशीष कुमार, 90 से अधिक किग्रा में यूपी के विशाल कौशिक पहले, पंजाब के मनदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे।