Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bareilly smuggler caught with 61 grams of smack in rudrapur

स्मैक के साथ बरेली का तस्कर दबोचा: एक आरोपी भागने में सफल, रुद्रपुर में सप्लाई होनी थी नशे की खेप

Tue, 24 Sep 2024 11:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

पुलिस ने यूपी के एक तस्कर को 161 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी रुद्रपुर क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए ला रहा था।

विज्ञापन
Bareilly smuggler caught with 61 grams of smack in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

किच्छा कोतवाली पुलिस ने यूपी के एक तस्कर को 161 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी रुद्रपुर क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए ला रहा था।

सोमवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीम गठित की गई। 22 सितंबर को ग्राम कुरिया में मिलक वाली रोड पर नहर के पास टीम ने चेकिंग की। इस दौरान रुकने का इशारा करने के बाद भी एक संदिग्ध युवक ने बाइक दौड़ा दी। इस दौरान टीम ने बाइक पर पीछे बैठे बंजरिया पोस्ट सियाठेरी थाना शेरगढ़ जिला बरेली (यूपी) निवासी कमल सिंह पकड़ लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: भाखड़ा किनारे मिला शव...शरीर पर थे जले के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 161 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके पास मौजजूद मोबाइल फोन और 4890 रुपये जब्त कर लिए। पुलिस ने कमल और फरार आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट में पेशी के बाद कमल को जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दो लोगों से स्मैक खरीदकर लाने की बात कही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने टीम को दो हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल, महेश, उमेश सिंह, उमेद गिरी आदि थे।
 

स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
सितारगंज के बरुआबाग निवासी सुरेंद्र कौर उर्फ मनजीत पत्नी बग्गा सिंह को पुलिस ने स्टोन क्रशर के पास से आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed