फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Banks rush, but ATMs are deserted

बैंकों में भीड़, लेकिन एटीएम रहे सूने

Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banks rush, but ATMs are deserted
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद परेशान हो रहे लोगों के लिए पहला रविवार बेहद कठिनाई भरा गुजरा। आमतौर पर रविवार की छुट्टी परिवार के साथ बिताने वाले लोग बैंकों के बाहर लाइन लगाए हुए दिखे। 

विज्ञापन

लोगों ने कहा कि उनका संडे केंद्र सरकार के फैसले के बाद फीका पड़ गया। वहीं इसी के साथ लोगों को यह डर था कि अगले रविवार को हालात सामान्य नहीं हुए तो उनका आने वाला रविवार भी बैंकों के बाहर लगी लाइन के भेंट चढ़ जाएगा। उनका कहना था कि नोट बंदी से राजनेताओं को कुछ खासा परेशानी नहीं हो रही है, सारी परेशानी आम आदमी की है।  इधर बैंकों में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की भी काफी भीड़ रही। लालपुर क्षेत्र के अलावा सिडकुल के लोग भी रुपये निकालने के लिए सुबह से ही लाइन में लगना शुरू हो गए थे। लोगों को गुस्सा इस बात का भी है कि लाइन में लगने के बावजूद उनको कैश नहीं मिल पा रहा। लाइन ज्यादा लंबी होने के कारण बैंकों का कैश भी जल्द खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन


दो दिन की छुट्टी, रोडवेज बसें रहीं खाली
रविवार और सोमवार की छुट्टी होने के बावजूद नौकरी करने वाले लोग रुपये की किल्लत के चलते छुट्टी मनाने घर या बाहर नहीं जा पाए। रुद्रपुर डिपो की बसों के अलावा हल्द्वानी से आने वाली काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो के अलावा खटीमा-टनकपुर आदि क्षेत्रों की बसों में सवारियों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई एटीएम में नहीं आया कैश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से नोट जारी होने के बाद भी निजी बैंकों के अधिकारियों की लापरवाही के चलते एटीएम में कैश नहीं डाला गया। गोल मार्केट स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कैश नहीं पहुंचने से लोग लाइन में ही खड़े रह गए जबकि बैंक के कर्मचारियों द्वारा एटीएम में कैश नहीं डाला गया। अधिकांश लोग बाद में निराश ही लौटे। उधर गोल मार्केट एक्सिस बैंक के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पिछले तीन दिन से एटीएम में कैश नहीं पहुंचा है। व्यापारियों को एटीएम से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed