फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bank manager returning from Bareilly dies in accident in sitarganj

Road Accident: बरेली से लौट रहे बैंक मैनेजर की हादसे में मौत, पावर हाउस के सामने कार ने मारी बाइक को टक्कर

Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
सार

नानकमत्ता जा रहे एक बैंक कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बरेली से अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था लेकिन सितारगंज पहुंचने के बाद नानकमत्ता में अपने एक साथी से मिलने जाने लगा। तभी रास्ते में कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bank manager returning from Bareilly dies in accident in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नानकमत्ता जा रहे एक बैंक कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बरेली से अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था लेकिन सितारगंज पहुंचने के बाद नानकमत्ता में अपने एक साथी से मिलने जाने लगा। तभी रास्ते में कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

हल्द्वानी निवासी संतोष भट्ट (36) पुत्र मनोहर भट्ट शनिवार को अपने साथी से मिलने के लिए नानकमत्ता जा रहा था। ग्राम बघौरा के पास पावर हाउस के सामने कार से टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि संतोष बरेली स्थित एक बैंक में कार्यरत था। शनिवार को वीकेंड पर वह बरेली से सितारगंज होते हुए अपने घर हल्द्वानी जा रहा था। सितारगंज पहुंचने पर वह अपने दोस्त से मिलने के लिए नानकमत्ता की ओर चल दिया।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे ग्राम बघौरी स्थित पावर हाउस के सामने उसकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। परिजनों ने बताया कि संतोष करीब सात साल पहले ग्राम देवरी, खटीमा में रहता था। उसके तीन बच्चे हैं। संतोष की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed