{"_id":"60be63db8ebc3e0bf31827a2","slug":"bank-is-not-taken-membership-form-bazpur-news-hld4269415159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा प्रबंध तंत्र पर सदस्यता फार्म जमा नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा प्रबंध तंत्र पर सदस्यता फार्म जमा नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
बाजपुर। काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चुनाव प्रक्रिया के तहत सदस्यता फार्म और शुल्क जमा नहीं होने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को कुंडेश्वरी निवासी अंबीक चौधरी ने बाजपुर शाखा बैंक पहुंचकर शिकायत की। इस दौरान बैंक प्रबंधक और चौधरी के बीच झड़प हो गई।
अंबीक चौधरी ने बताया कि बैंक बोर्ड के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिसके तहत 12 जुलाई को चुनाव होना है। इसी के चलते मई के पहले सप्ताह में उन्होंने बाजपुर स्थित बैंक शाखा में 367 सदस्यता फार्म शुल्क सहित जमा किए थे। सोमवार को सदस्यता फार्मों की रसीद लेने के लिए बैंक शाखा पहुंचे। इस दौरान बैंक प्रबंधक गुरदीप अरोरा 240 फार्म उन्हें लौटाने लगे। फार्म जमा होने का कारण पूछने पर प्रबंधक अरोरा ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चौधरी ने फार्म लेने से इनकार दिया। चौधरी ने बताया कि इस मामले की शिकायत अब उच्चाधिकारियों से की जाएगी। न्याय के लिए कानून की शरण भी लेंगे। चौधरी ने बैंक अधिकारियों पर बैंक बोर्ड अध्यक्ष के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया है।
इधर, बैंक प्रबंधक गुरदीप अरोरा ने बताया कि जैसे-जैसे तिथि के अनुसार सदस्यता फार्म शुल्क सहित आते रहे वैसे वैसे बैंक में उनकी आईडी बना बनाकर जमा किया गया है। सदस्यता फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई थी। अभी काफी फार्म शेष रह गए हैं। इधर केलाखेड़ा निवासी समीर पाठक ने भी गदरपुर बैंक शाखा पर सदस्यता फार्म शुल्क जमा नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उनकी तरफ से सहायक निबंधक से की गई है। जिसमें जांच चल रही है।