फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bank employees on strike , protesting

बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर नारेबाजी की

Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike , protesting
रुद्रपुर में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। जहां बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने सुबह से अपने बैंकों को बंद रखा और प्रदर्शन कर रोष जताया। कहा कि भारत सरकार ने नई बैंक नीति को रद्द नहीं किया, तो आंदोलन को आगे बढ़ाने पर मंथन किया जाएगा। बैंकों की हड़ताल के कारण खाताधारकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। एसबीआई और आरबीआई के आला अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।  


 शुक्रवार सुबह एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईओसी, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, एनओबीडब्लू, एनओबीओ सहित नौ ट्रेड यूनियनों ने एसोसिएशन के इस आंदोलन को समर्थन दिया। जिसके बाद बैंक कर्मचारी संघ के महानगराध्यक्ष और एसबीआई के स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के आंचलिक सचिव अजमेर सिंह सहित बैंक कर्मियों ने जिला सहकारी बैंक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत सरकार की नई बैंक नीति कर्मचारी विरोधी है।
विज्ञापन


जिसकी वजह से जहां कर्मियों को नुकसान होगा। वहीं खाताधारक पर भी दुष्प्रभाव होगा। बैंकों की हड़ताल के कारण खाताधारकों को काफी परेेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बैंकों से संबंधित एटीएम भी खाली हो गए। इस मौके पर एनसी महाजन, जितेंद्र सती, समीर राय, दिनेश शर्मा, अफसर अली, आरके सिंह, जितेंद्र छाबड़ा, हरीश कुमार, रवींद्र कुमार, नारायण सिंह, एएन त्रिपाठी, सौरभ घोष, अनिल पंचाल, गिरिश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed