{"_id":"6186d2e9582c1b46c04c9e68","slug":"bandichchorh-mela-in-nanakmatta-sitarganj-news-hld443738025","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अखंड पाठ साहिब के भोग तथा अरदास के साथ बंदी छोड़ दिवस पर मुख्य मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अखंड पाठ साहिब के भोग तथा अरदास के साथ बंदी छोड़ दिवस पर मुख्य मेला संपन्न
विज्ञापन
नानकमत्ता दिवाली मेले में ट्रेन झूले का आनंद उठाते बच्चे व युवा।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। बंदी छोड़ दिवस पर आयोजित नौ दिवसीय दीपावली मेले का मुख्य मेला चौथे दिन श्री अखंड पाठ साहिब के भोग तथा अरदास के साथ संपन्न हो गया। लाखों नानकपंथी अपनी मनौती पूरी होने पर अगले वर्ष फिर दरबार साहिब में मत्था टेकने का संकल्प लेकर अपने घर लौट गए। मुख्य मेले के संपन्न होते ही चौथे दिन स्थानीय मेला अपने पूरे यौवन पर रहा।
बंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य पर बृहस्पतिवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का शनिवार को भोग पड़ा। अरदास के उपरांत बाबा अलमस्त दीवान हाल में तीन दिन से चल रहे धार्मिक दीवान का समापन हो गया। मुख्य मेला संपन्न होते ही यूपी के विभिन्न जिलों से आए लाखों नानकपंथी मनौती मांग कर फिर अगले वर्ष पंजा साहिब में मत्था टेकने का संकल्प लेकर घरों को लौट गए।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चार दिवसीय मुख्य मेले के दौरान मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं, एनसीसी के कैडेटों, स्कूल के स्टाफ को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले के चौथे दिन स्थानीय मेला अपने पूरे यौवन पर रहा। आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर अपने को धन्य किया। धार्मिक डेरा कारसेवा तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं ने लंगर छककर मेले में जमकर खरीदारी की। युवाओं ने मेले में लगे ड्रैगन, ट्रेन, नाव झूला, मौत का कुआं के साथ विभिन्न झूलों तथा मनोरंजन के साधनों का जमकर लुत्फ उठाया।
वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव धन्ना सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत सिंह ढिल्लों, रिशपाल सिंह, राकेश शर्मा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, निरवैर सिंह संधू आदि थे।