फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ban on exhibition and demand of dowry, ban on eating while standing

Udham Singh Nagar News: दहेज की नुमाइश और मांग पर पाबंदी, खड़े होकर खाने पर भी रोक

Tue, 23 May 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ban on exhibition and demand of dowry, ban on eating while standing
जसपुर। शादियों में दहेज के बढ़ते प्रचलन पर काबू पाने के लिए उलेमाओं ने अनोखा फैसला लिया है। उलेमाओं की पंचायत ने दहेज की नुमाइश और मांग पर रोक लगा दी है, ताकि एक दूसरे को देखकर लोग इसे बढ़ावा देने से बचें। कई गलत रीति-रिवाजों के साथ ही शादी समारोह में खड़े होकर खाना खिलाने पर भी पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कुल 28 नियम कायदे बनाए गए हैं। सभी बिरादरी के लोगों ने फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

मदीना मैरिज हॉल में आयोजित पंचायत में तहरीक इस्लाहे मुआशरा उलमा-ए-अहलेसुन्नत का गठन किया गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना साजिद रजा को सदर और शहर इमाम कारी अय्यूब नूरी को नायब सदर बनाया गया। इस दौरान बारात के पकवान की तादाद भी सीमित कर गई। अब लड़की वाला बिरादरी को खाना न देकर बरातियों को सिर्फ पांच तरह का खाना खिलाएगा। शादी से हल्द्वी, सगाई, त्योहारी भेजना, गोद भराई, कहन-सुनन, चूड़ी पहनाइ, बेपर्दगी पर भी पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है। नियमों का पालन कराने के लिए मोहल्ला स्तर पर कमेटी का गठन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से नगर के प्रत्येक मोहल्ले की मस्जिदों में पहले लोगों को जागरूक किया। उसके बाद सभी बिरादरी के लोगों को जमा करके समाज में फैल रही बुराइयों पर चर्चा की गई। आम पंचायत में सभी की सहमति से नियम बनाए गए। नियमों का पालन न करने पर तय किया गया कि उलेमा उसका बायकाट कर नमाज-ए-जनाजा और निकाह तक नही पढ़ाएंगे। -मौलाना साजिद रजा, सदर तहरीक इस्लाहे मुआशरा उलमा-ए-अहलेसुन्नत, जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पर लगाई गई पाबंदी
:- युवतियों द्वारा दूल्हे और उसके साथियों का स्वागत।
:- खड़े होकर खाना, महिलाओं की बेपर्दगी।
:- महिलाओं का मर्दों के साथ भोजन करना।
:- दहेज की मांग, आतिशबाजी, गाना, वीडियोग्राफी।
:- किसी भी त्योहार पर त्योहारी लेना।
:- दूल्हा-दुल्हन का एक साथ बैठकर भोजन खाना और नुमाइश।
:- लड़की वाले का बिरादरी को खाना देना।
:- बिना किसी वजह के तलाक देना।
:- रिश्ते में लड़के को सोने की अंगूठी देना या लड़के की मां व किसी भी रिश्तेदार को आभूषण देना।


इन पर लिया गया फैसला
:- विवाह के प्रोग्राम में उलेमाओं से मशविरा करना होगा।
:- जन्मदिन पर बेहूदा रस्मों से परहेज किया जाएगा।
:- तलाक के मामलों में उलेमाओं को शरीक करना जरूरी
:- बरात में पांच तरीके का खाना ही बनवाना होगा।
:- लड़कियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल सीमित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed