फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bajpur Municipal Body: Polling concludes between strict security

बाजपुर नगर निकाय : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bajpur Municipal Body: Polling concludes between strict security
बाजपुर नगर के बूथ पर लाइन में खड़ी महिला मतदाता। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजपुर निकाय के लिए हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शाम साढ़े छह बजे तक कुल 11 मतदान केन्द्रों के 26 मतदेय स्थलों पर 78.29 प्रतिशत मतदान हुआ। एक बूथ पर कई मतदाताओं के लाइन में लगे होने की वजह से मतदान शाम 6:35 तक हुआ।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। मतदान के उपरांत मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्राॅंग रूम में रखवा दी गईं हैं। मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे शुरू होगी और परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के सात और वार्ड सदस्यों के 67 प्रत्याशी समेत कुल 74 प्रत्याशी यहां उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बाजपुर नगरीय क्षेत्र को एक जोन और चार सेक्टरों में विभाजित किया गया था। मतदान के लिए 11 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इनमें 26 मतदेय स्थल शामिल रहे। मतदान के दौरान बुजुर्गों का खास ख्याल रखा गया। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। सभी बूथों से मत पेटियों को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय की मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया मतगणना के लिए मतगणना कक्ष में सीसीटीवी लगाए हैं। साथ ही पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मतदान को लेकर भिड़े एजेंट, हंगामा
बाजपुर। जीजीआईसी बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के एजेंट आपस में भिड़ गए। एजेंटों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। इस पर मौजूद पुलिस स्टॉफ ने एजेंटों को कक्ष से बाहर खदेड़ दिया। फिर एजेंटों और पुलिस कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने एजेंटों का समझाकर मामला शांत किया। एजेंटों की आईडी के साथ उन्हें बूथ पर जाने दिया। खबर मिलते ही नगर पालिकाध्यक्ष, सभासद सदस्य पदों के प्रत्याशियों के समर्थक भी पहुंचे, जिससे वहा लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed