{"_id":"69371d98575397ff2d0f9b54","slug":"bajpur-appeared-jam-free-as-soon-as-encroachments-were-removed-from-the-footpath-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-136084-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फुटपाथ से अतिक्रमण हटते ही जाम मुक्त नजर आया बाजपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फुटपाथ से अतिक्रमण हटते ही जाम मुक्त नजर आया बाजपुर
Tue, 09 Dec 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। प्रशासन और पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत सहित अन्य मार्गों पर फुटपाथ को खाली कराया। इस दौरान फुटपाथ पर लगने वाले फल ठेला और फड़ लगाने वालों को हटा दिया गया। ई-रिक्शा पर शहर के बीच में आने पर रोक लगाई गई। इससे मुख्य मार्ग सोमवार को जाम मुक्त नजर आया। प्रशासन की इस पहल को नागरिकों ने स्वागत योग्य बताया है।
कोतवाल नरेश चौहान, ईओ मनोज दास ने पुलिस और पालिका की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्ग, रामराज रोड, बेरिया दौलत रोड किनारे लगने वाले सभी फल ठेला और फड़ को हटाकर फुटपाथ खाली कराया। कई जगहों पर टीम ने फड़ का सामान जब्त किया। साथ ही दोबारा फड़ लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर फल और फड़ कारोबारियों ने नाराजगी जताई।
ई-रिक्शा चालकों को रामपुर रोड पर रेलवे फाटक, रामराज रोड पर मंडी गेट तक, बेरिया दौलत रोड पर एसडीएम कार्यालय तक ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। स्कूली बच्चों और मरीज ले जाने पर ई-रिक्शा चालक को छूट मिलेगी। कोतवाल नरेश चौहान ने कारोबारियों को हिदायत दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और मरीजों को लाने में रहेगी छूट
शहर में प्रतिबंध लगने पर ई-रिक्शा चालकों ने रामराज रोड पर बैठक की। इसमें जिला निगरानी समिति के सदस्य राजेश कुमार ने ई-रिक्शा चालकों की पैरवी की। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि ई-रिक्शा पर एक साइड जाली लगाने, स्कूली बच्चों को छोड़ने और कोचिंग के लिए ले जाने वाले ई-रिक्शा चालकों को पास जारी किए जाएंगे जिस पर सहमति बन गई। बताया कि ई-रिक्शा शहर के बीच नहीं घूमेंगे। स्कूली बच्चों, कोचिंग और मरीजों को ले जाने पर छूट दी जाएगी।
सड़क के दोनों साइड किनारे पर बनी सफेद पट्टी
बेरिया दौलत रोड पर एक फल विक्रेता का सामान रखा था। सूचना पर सोमवार शाम कोतवाल नरेश चौहान ने ढके फलों को देखा। इसमें जूस का पैकेट एक्सपायरी डेट का निकाला। इस पर कोतवाल नने विक्रेता को फटकार लगाई और जूस नष्ट करने के लिए कहा। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के निर्देश पर लोनिवि कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग पर दोनों साइड पर सफेद पट्टी बनाई है। इस सफेद पट्टी पर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत और रामराज रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या रहती है जिससे लोगों को दिक्कत होती थी।
फड़ कारोबारियों ने प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन
बाजपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मुख्य बाजार से हटाए जाने से नाराज फड़ व्यवसायियों ने उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि की अगुवाई में जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फड़ लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने की मांग की है। वहां लालाराम, लालू हर्षित, राकेश, दौलत, सफीक, अभिषेक, राजेंद्र, बबली सागर, राजू दिवाकर, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।