फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bail granted to an accused of robbery at teacher's house

Udham Singh Nagar News: शिक्षक के घर डकैती के एक आरोपी की जमानत मंजूर

Sat, 10 Feb 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to an accused of robbery at teacher's house
काशीपुर। शिक्षक दंपती के घर डकैती के मामले में एक आरोपी की जमानत अर्जी प्रथम एडीजे की अदालत ने मंजूर कर ली है। पुलिस ने इस मामले में घटनाक्रम का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

दड़ियाल रोड स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में 20 दिसंबर 2023 को शिक्षक यशपाल सिंह पुत्र भोला सिंह को घर में बंधकर बनाकर डकैत जेवरात और नकदी लूट कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी ग्राम बांसखेड़ा निवासी राशिद ने अपने अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, भास्कर त्यागी और सैय्यद आसिफ अली के माध्यम से अदालत में जमानत पत्र प्रस्तुत किया। बचाव पक्ष के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम एडीजे की अदालत ने धारा 399, 402 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। साथ ही अदालत ने आदेश दिया कि आरोपी को 50-50 हजार के दो जमानती और 50 हजार रुपये का एक व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed