{"_id":"68224d06ea375f2c070f604b","slug":"bagga-elected-president-of-petrol-pump-dealers-association-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-126906-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए बग्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष चुने गए बग्गा
Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संदीप सिंह बग्गा को अध्यक्ष चुना गया।
रविवार की शाम रामनगर रोड स्थित एक होटल में बैठक संपन्न हुई। इसमें जसपुर, काशीपुर, सितारगंज, बाजपुर, गदरपुर, खटीमा, नानकमत्ता से हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डीलरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सदस्यों ने डीलरों के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुरु कृपा फिलिंग स्टेशन जसपुर के स्वामी संदीप सिंह बग्गा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। साथ ही कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी दी गई। वहां पर अवतार सिंह, सुखदेव सिंह, अमरदीप सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, मोहम्मद सलमान आदि रहे।