फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bad Road in Joshi Colony

Udham Singh Nagar News: जोशी कॉलोनी में दो दशक से पक्की सड़क का इंतजार

Mon, 08 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Joshi Colony
रुद्रपुर की परिचर्चा के लिए
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित जोशी कॉलोनी के लोग दो दशक से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। कॉलोनी में स्थित कच्ची सड़कें लोगों के परेशानी का सबब बन गईं हैं। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हालत यह है कि बरसात में कच्ची सड़कें कीचड़ और पानी से लबालब हो जाती हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से खाली प्लॉट में भरा पानी संक्रामक बीमारियों का कारण बनता है। लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे लोगों ने जनप्रतिनिधियों से आस छोड़ दी है। उन्होंने घरों के आगे मलबा और सीमेंट डालकर कच्ची सड़क को पक्का किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जोशी कॉलोनी क्षेत्र की सबसे पुरानी कॉलोनी है। इसके बावजूद 22 साल बाद भी यहां पक्की सड़क नहीं बन सकी है जबकि उनकी कॉलोनी के पास बाद में बनी नई कॉलोनी में पक्की सड़कें बन चुकीं हैं जबकि वहां तीन निजी स्कूल भी संचालित हैं। कहना है कि बरसात में कीचड़ होने से दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। नालियां न बनने से भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह कॉलोनी करीब 22 साल पहले बनी थी लेकिन इसके बावजूद पक्की सड़क नहीं बन सकी। नगर निगम को अन्य गलियों की तरह इस कॉलोनी का भी विकास करना चाहिए। - जगदीश जोशी।
कॉलोनी में जलभराव होने से परेशानी होती है। सड़कों पर कीचड़ होने से फिसलने का खतरा बना रहता है। नगर निगम कार्यालय में अर्जी देने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। - बलवीर सिंह।
बरसात में सड़क बेकार हो जाती है। पानी में डूबी इन सड़कों को देखकर किरायेदार तक नहीं आते हैं। बाइक फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है। कच्ची सड़क से धूल उड़ती है। - महेश जोशी।

कॉलोनी में पक्की सड़क जरूरी है। खाली पड़े प्लॉट में बरसात में कई माह तक जलभराव होता है। नगर निगम को सड़क बनाकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। - पुष्पराज राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed