{"_id":"64593718bfea94f161014937","slug":"bad-road-in-gadarpur-rudrapur-news-c-8-hld1031-134358-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चमनगंज-बराखेड़ा लिंक रोड जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चमनगंज-बराखेड़ा लिंक रोड जर्जर
Mon, 08 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर में क्षतिग्रस्त चमनगंज-बराखेड़ा लिंक रोड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। विधायक अरविंद पांडेय के कैंप कार्यालय से छह किमी की दूर स्थित ग्राम सुखशांतिनगर से चमनगंज होकर ग्राम बराखेड़ा तक जाने वाले लिंक रोड की हालत खराब हो गई है। करीब पांच किमी लंबी यह लिंक रोड एक दशक से निर्माण की बाट जोह रही है। सड़क पर डाली गई रोड़ी उखड़ चुकी है। कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस रोड पर पैदल तक चल पाना दूभर हो गया है। बरसात में इस सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इस वजह से हादसे भी होते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनको सड़क सुधारने का आश्वासन मिला था लेकिन अब भी स्थिति नहीं सुधर सकी है। सड़क पर वाहन चलने से धूल उड़ती है। इससे सांस के रोगी परेशान हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले माह एक ठेकेदार ने कोलतार के कुछ ड्रम और निर्माण सामग्री डाली थी लेकिन बाद में पता चला कि सड़क निर्माण की मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए ठेकेदार कोलतार के ड्रम और निर्माण सामग्री वापस ले गया। लोनिवि के जेई विनोद कुमार ने बताया कि लिंक मार्ग के निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क की हालत काफी खराब है। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। - विजेंद्र सिंह, किसान, सुखशांतिनगर।
सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं। पैदल तक चलना दूभर हो गया है। बाइक फिसलने का डर बना रहता है। सड़क सुधरनी चाहिए। - राजीव नागपाल।
सड़क के लिए ठंडी नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। पानी के तेज बहाव से किनारे भी कट रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा है। - रामदीन सिंह।
सड़क पर धूल-मिट्टी के कारण घर, आंगन में धूल भर जाती है। वाहनों से उछले पत्थर के टुकड़े घरों में पहुंच रहे हैं। - प्रमिला डोगरा, चमनगंज।