{"_id":"570fe23c4f1c1b833c4a6bbf","slug":"babe-bala-dola-procession-reached-the-maa-bhagwati-temple-teal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस के साथ मां भगवती बाल सुंदरी का डोला पहुंचा चैती मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस के साथ मां भगवती बाल सुंदरी का डोला पहुंचा चैती मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
चैती मेला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार तड़के सुबह मां भगवती बाल सुंदरी का डोला पंडाओं के पक्काकोट स्थित मंदिर से गाजे बाजों के जुलूस के साथ चैती मंदिर पहुंचा। मंदिर में भगवती के दर्शनों को मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारे के नारे के साथ भगवती का स्वागत किया। विधि विधान से पंडित दया शंकर जोशी ने पंडा परिवार के सदस्यों प्रधान पंडा वंश गोपाल, मेला प्रबंधक अजय अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, विकास अग्निहोत्री को पूजा अर्चना करायी और भगवती बाल सुंदरी को स्थापित किया। इसी के साथ मां भगवती आम लोगों को दर्शन देंगी। उधर, भगवती के मंदिर आने पर दर्शनों को उमड़े बेकाबू भक्तों में जमकर धक्का मुक्की हुई। जिन पर पुलिस ने तत्काल काबू पा लिया।
बुधवार की मध्यरात्रि से पंडा आवास में पंडित दयाशंकर जोशी ने पंडा परिवार के सदस्यों को पूजा अर्चना कराई। मानक के रुप में नारियल की बलि दी। सुबह लगभग तीन बजे प्रमुख पंडा विकास अग्निहोत्री भगवती बाल सुंदरी की प्रतिमा को गोद में उठाकर डोले में बैठे। कहार डोला को कंधों पर उठाकर जुलूस के साथ चले। हजारों उत्साही भक्तों का जुलूस पक्का कोट से रतन सिनेमा रोड, एमपी चौक द्रोणसागर रोड से चैती मंदिर पहुंचा। जुलूस के आगे-आगे उत्साही भक्त हाथों में नंगी तलवारें लिए गगन भेदी जयकारा लगा रहे थे। जुलूस में एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल वीके जेठा, सहायक मजिस्ट्रेट संजय कुमार पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चल रहे थे। देवी के दर्शनों को चैती मंदिर में पहले से ही हजारों भक्त थे। देवी के डोले से उतरते ही लोगों में दर्शनों में धक्कामुक्की होने लगी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर तत्काल काबू पा लिया। इसके साथ ही देवी के दर्शनों को लोगों की कतार लग गई। दिनभर देवी दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
देर रात तक होते रहे भजन कीर्तन
काशीपुर। चैती मंदिर आने से पूर्व पंडा आवास में बुधवार की शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक देवी की प्रतिमा दर्शन के लिए पंडा आवास में रखी गई। श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। इस दौरान महिलाएं भजन कीर्तन करती रहीं। रात 12 बजे पाठ किया गया। हवन, चंडी पाठ के बाद नारियल और जायफल की बली देने के बाद पूर्ण आहूति दी गई। आरती के बाद तीन बजे डोला चैती मंदिर के लिए चला। रास्ते भर लोग देवी दर्शनों के लिए खड़े रहे। लोगों ने डोले के ऊपर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
भगदड़ की अफवाह फैली
काशीपुर। मां भगवती बाल सुंदरी देवी का डोला पुलिस की सुरक्षा में शांतिपूर्वक चैती मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुु जय जयकार करने लगे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर के अंदर एकत्र हो गए। जैसे ही डोला मुख्य पहुंचा तभी कुछ लोग डोले में लगी चुनरी व सजावट में लगे मखाने पर छीना झपटी करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग को भीड़ को हटा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने भगदड़ की अफवाह फैला दी। इधर मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि किसी भी प्रकार की भगदड़ नहीं मची थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने महज हल्का बल प्रयोग किया था। सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि मेले में भगदड़ मचने की सूचना पूरी तरह से अफवाह है। कुछ श्रद्धालु डोले पर लगी सामग्री निकालने के लिए छीना झपटी कर रहे थे। जिसके चलते मामूली रुप से हल्का बल प्रयोग किया गया। जिसमें कोई भी श्रद्धालु चोटिल नहीं हुआ है।