फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Baba Saheb's statue found behind Kabirdas temple

Udham Singh Nagar News: कबीरदास मंदिर के पीछे रखी मिली बाबा साहेब की प्रतिमा

Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's statue found behind Kabirdas temple
रुद्रपुर। कोतवाली के सामने स्थित संत कबीरदास मंदिर के पिछले हिस्से में किसी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुलिस चौकी में रखवा दिया। पुलिस प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखने वाले की तलाश कर रही है। इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। रामपुर रोड पर स्थित रंपुरा गेट के पास संत कबीरदास मंदिर है। सोमवर को मंदिर के पीछे लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रखी देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने प्रतिमा रखने वाले पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि प्रतिमा पुरानी लग रही है। उसे चौकी में रखवा दिया गया है। यह प्रतिमा कौन कहां से लेकर आया, इसकी जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed