फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ayurvedic office clerk died of dengue

डेंगू से आयुर्वेदिक कार्यालय की लिपिक की मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बाद शुरु हुई ठंड के बाद भी डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के डंक से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गृह क्षेत्र फिरोजाबाद रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार पुराने अस्पताल परिसर में रहने वाली उषा पांडेय (55) जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक थी। शनिवार की रात अचानक उषा की तबियत बिगड़ने के साथ ही उल्टियां होना शुरू हो गईं थी। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि उषा को रविवार की सुबह सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया और हालत खराब होने पर शाम 4 बजे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

विज्ञापन

लेकिन कुछ ही घंटों बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। उषा के प्लेटलेट्स काफी कम होने के साथ ही लिवर भी डैमेज हो गया था। इधर स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार उषा की दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी उसके साथ रहकर पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उषा का एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। उषा के पति का करीब 4 साल पहले निधन हो चुका था। उषा की मौत से आयुुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय और चिकित्सालय में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यालय प्रांगण में हुई शोक सभा में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों ने उषा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक के चलते कार्यालय और अस्पताल में कामकाज नहीं हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed