फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   awareness of women self-sufficiency

महिलाओं को आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

Sat, 25 May 2019 11:56 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 25 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
awareness of women self-sufficiency
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के दौरान शपथ पत्र भरती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को गांव हरिपुरा हरसान में ‘दीदी संकल्प सेवा समिति’ के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में 43 शपथ पत्र भरे गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ब्लॉक प्रबंधक सुनीता कश्यप ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह एक बेहतरीन योजना है। इसका लाभ क्षेत्र की प्रत्येक महिला को मिलना चाहिए। बताया कि एनआरएलएम की ओर से कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने एनआरएलएम की ओर से महिलाओं ने नए समूह गठन करने का प्रस्ताव भी रखा।। संजीवनी अस्पताल की संचालिका केवला सिंह उर्फ कामिनी कांबोज ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। समाज सेविका उमा जोशी ने कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। समूहों के माध्यम से लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जानकारियां दी गई है। निश्चित ही महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उमा बिष्ट, जानकी पांडे हरिपुरा हरसान 
------------
जानकारी के अभाव में ग्रामीण महिलाएं नए समूह नहीं बना पा रही थी। कार्यक्रम में मिली जानकारी से महिलाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ती है। 

भागवती दानी, पुष्पा जोशी हरिपुरा हरसान
--------------
अपराजिता की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित आत्मनिर्भरता, किशोरावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां देकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। यह एक सराहनीय कदम है। 
कामिनी कांबोज/ सुनीता कांबोज 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed