फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Avaneesh Sudha Cricketar of Gadarpur

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जिले के अवनीश सुधा चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Avaneesh Sudha Cricketar of Gadarpur
गदरपुर। बीसीसीआई की ओर से होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन हो गया है। टीम में क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ी अवनीश सुधा का चयन हुआ है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि अवनीश सुधा मूल रूप से काशीपुर के गढ़ीनेगी के निवासी हैं। वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अवनीश ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब प्राप्त किया था जिसके आधार पर उनका चयन उत्तराखंड की टी-20 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। इससे पूर्व भी अवनीश उत्तराखंड की तरफ से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और टी-20 के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष उन्होंने ऊधमसिंह नगर सीनियर वर्ग की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर की तरफ से प्रतिभाग किया और तिहरा और दोहरा शतक लगाया। क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम, आफताब आलम, गौरव तिवारी, संदीप, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, आनंद मौर्य, बलवंत सिंह, इंद्रनील कर, मुन्ना विश्वकर्मा, जितेंद्र छाबड़ा आदि ने अवनीश के चयन पर शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed